Aisa Lagta Hai Madine Jald Wo Bulwayenge lyrics

Aisa Lagta Hai Madine Jald Wo Bulwayenge lyrics

 

बड़ी उम्मीद है सरकार क़दमों में बुलाएंगे
करम की जब नज़र होगी मदीने हम भी जाएंगे

 

ऐसा लगता है मदीने जल्द वो बुलवाएंगे
जाएंगे जाकर उन्हें ज़ख़्मी जिगर दिखलाएंगे

 

वो अगर चाहेंगे तो ऐसी नज़र फ़रमाएंगे
खूब रोएंगे पछाड़ों पर पछाड़ें खाएंगे

 

मौत अब तो गुम्बदे खज़रा के साए में मिले
कब तक आक़ा दर-बदर की ठोकरें हम खाएंगे

 

रोते-रोते गिर पड़ेंगे उनके क़दमों में वहां
रोज़े महशर शाफ़ा-ए-महशर नज़र जब आयेंगे

 

ऐ खुशा तकदीर से गर हम को मन्ज़ूरी मिली
रख के सर दहलीज पर सरकार की मर जाएंगे

 

खुल्द में होगा हमारा दाखिला इस शान से
या रसूल अल्लाह का नारा लगाते जाएंगे

 

हश्र में कैसे सम्भालूंगा मैं अपने आपको
आ मेरे अत्तार ! आ वो जब वहां फ़रमाएंगे

 

Naat Khwan: Hafiza Ahsan Raza Qadri

Aisa Lagta Hai Madine Jald Wo Bulwayenge lyrics Hindi